फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने कैंडिल मार्च निकालकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जम्मू के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए मासूमों के साथ गैंगरेप को लेकर धर्मनगरी और आसपास के क्षेत्र में उबाल आ गया। छात्र-छात्राओं और विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। छात्राओं का कहना था कि ऐसा जुल्म ढहाने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिला महासचिव मयंक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक से रानीपुर मोड़ तक कैंडल मार्च निकालकर बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और यूपी में योगी सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ जैसे नारे देकर लोग को छलने का काम किया जा रहा है। कठुआ और उन्नाव की घटना ने देश को शर्मसार किया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, अरशद ख्वाजा और रवि बहादुर ने कहा कि ऐसी घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को सरेआम फांसी पर लटका दिया जाए। कैंडल मार्च निकालने वालों में गौरव शर्मा, सुमित त्यागी, रविकांत मलिक, प्राची, सोनिया, शिल्पा, प्रिंस, रचित सोनी, प्रणव, गजेंद्र, आशीष गौड़, प्रवीन वीणा, शिल्पा मनवाल, मयंक, अभिनव, दीपक, कुनाल, समर्थ, मनीष, पुरुषोत्तम, उत्कर्ष, कादिर अंसारी, वसीम सलमानी, समीर अंसारी, शेखर गुप्ता, सागर सैनी, अनुज कश्यप, आदि शामिल रहे।
----------------
लालढांग में भी सड़क पर उतरे कांग्रेसी
श्यामपुर। कठुआ और उन्नाव की घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत लालढांग में कैंडल मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता गुरजीत सिंह लहरी ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ केंद्र सरकार की उदासीन रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। कठुआ में आठ साल की बच्ची की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई और भाजपाई आरोपियों को बचाने में लगे हैं। कैंडल मार्च में शैलेंद्र पाठक, यूसुफ गुर्जर, टीकाराम सैनी, विजेंद्र सैनी, इमरान भडाना, खुर्शीद भडाना, आदिल गुर्जर, जाकिर भडाना, कपिल सैनी, नंदन सिंह बिष्ट, सतेंद्र चौधरी, प्रीतम सिंह, सैनी, अशोक सैनी, हकीमुल्ला उस्मानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

----------------------
काली पट्टी बांधकर निकाला मार्च
हरिद्वार। जनसेवा युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में दोनों घटनाओं के विरोध में काली पट्टी बांधकर हरकी पौड़ी से नगर कोतवाली तक जन जागरूकता मार्च निकालकर अरोपियों को फांसी देने की मांग की।
समिति के अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि देश भर में बालिकाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पीड़िता के परिवार के साथ है। पीड़ित परिवारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से न्याय मिलना चाहिए। सचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। समिति के उपाध्यक्ष रजत वर्मा ने कहा कि किसी भी रूप में महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाए। इस दौरान विक्की राजपूत, सत्यम चौहान, सोनी सिंह, राहुल कश्यप, सुमित कश्यप, सुनील राजभर, अनिल ठाकुर, यश शर्मा, प्रदीप सिंह, शंकर शर्मा, संजय चौधरी, राम भारद्वाज, निखिल गौतम, मनीष नागर, शुभम दीवान, अर्जुन, विष्णु ठाकुर, महेन्द्र रावत, पंकज पाराशर, हिमांशु शर्मा, गौरव कुमार आदि शामिल रहे। ब्यूरो
---------------------
छात्र-छात्राएं भी उतरे विरोध में
हरिद्वार। गैंगरेप की घटना का विरोध के विरोध में छात्र-छात्राएं भी उतर आए हैं। एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने इन घटनाओं के विरोध में कालेज परिसर से ऋषिकुल मैदान तक सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने गैंगरेप के दोषियों खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। अमन शर्मा, ओम प्रकाश, दीविशा पंचोली, आशिमा, राधिका, सोनम, काजल, प्रियांशी, पूजा, मुस्कान, हिमानी, चित्रा, हिमांशी, सुरभ, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवजीत वालिया, सत्य शर्मा, आयुष, विक्रम भुल्लर, पार्थ दूबे, राज गौरव, आशुतोष, रजत गौरव, अभय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें