फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी(हरिद्वार)। नसीरपुरकलां गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से चार साल में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। एक और बच्चे में भी वैसी ही बीमारी के लक्षण बताए जा रहे हैं जिनसे परिवार के आठ लोगों की मौत हुई है। इस अज्ञात बीमारी से गांव में भी दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन

मृतक में शामिल लोगों की पहले भूख बंद हुई फिर खून की उल्टियां शुरू हो गई। इसके बाद इनकी मौत हो गई। शनिवार को ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण शहीद के 11 बच्चे थे। इनमें छह बेटे और पांच बेटियां थी। अज्ञात बीमारी से शहीद, उसके दो बेटों, तीन बेटियों, एक पोता और एक पोती की मौत हो गई है। विधवा रूखसाना ने बताया कि उसका बेटा शाकिर (14) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। इस दौरान उसे खून की उल्टियां हुई। उसे कई डाक्टरों को दिखाया, लेकिन शाकिर की बीमारी का सही पता नहीं चल पाया। उसकी हालत बिगड़ती गई। शुक्रवार रात शाकिर की मौत हो गई। रुखसाना का कहना है कि उसका दूसरे बेटा शाकिब (12) भी अज्ञात बीमारी की चपेट में हैं। चार साल में उसके परिवार में इस अज्ञात बीमारी से पति समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी है। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। प्राथमिक उपचार करने वाले क्षेत्र के एक चिकित्सक का कहना है कि इस परिवार के बीमार लोगों का उन्होंने भी इलाज किया था, लेकिन बीमारी के लक्षण पकड़ में नहीं आए। इस संबंध में सीएमओ डा. एके गेरौला का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। गांव में टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें