फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का बजट आरईएस को देने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम के लिए अवस्थापना निधि में स्वीकृृत 5.26 करोड़ रुपये का बजट ग्रामीण निर्माण विभाग (आरईएस) को देने के नगर निगम प्रशासन के निर्णय का कांग्रेस पार्षदों ने विरोध किया है।
नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार ने कांग्रेस पार्षद दल की ओर से मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव शहरी विकास, वित्त सचिव के साथ ही नगर आयुक्त को इसके विरोध में कड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने नगर निगम के बजट को आरईएस को हस्तांतरित करने पर रोक लगाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने ताज्जुब जताया कि नगर निगम स्वयं में सरकारी विभागों के विकास कार्यों की नोडल एजेंसी है। इसके बावजूद बजट दूसरे विभाग को दिया गया। कहा कि ऐसा किसी खास का हित साधने के लिए ही किया जा रहा है। उपेंद्र कुमार ने बताया भाजपा के कई पार्षद भी इसका विरोध कर रहे हैं। भाजपा पार्षदों का एक धड़ा भी इसका विरोध कर रहा है। पार्षद अनिल मिश्रा, लखनलाल चौहान, कन्हैया खेवडिया, रवि धींगडा आदि का कहना है कि आरईएस को नगर निगम का पैसा देना समझ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण विभाग में स्टाफ की कमी नहीं
नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम के निर्माण विभाग में तकनीकी स्टाफ की कमी नहीं है। वर्तमान में नगर निगम में अनंत कुमार सैनी प्रभारी अधिशासी अभियंता के साथ दो अवर अभियंता कृष्णपाल व सुनील तोमर आरईएस से नगर निगम में हैं। इसके साथ ही दो प्रभारी सहायक अभियंता दिनेश उनियाल व पवन कोटियाल स्थायी रूप से हैं। उपनल से अवर अभियंता शशि खंडूडी के अलावा तकनीकी विशेष कार्याधिकारी अब्दुल रऊफ भी कार्यरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें