फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की आड़ में पॉलिथीन और प्लास्टिक कैनियों की खुल रही हैं दुकानें हीरजि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
फूल-फरोशी की दुकानों की आड़ में नगर निगम को ठेकेदार पालिीथीन और प्लास्टिक कैनियों की दुकानें सजा रहा है। फूल-फरोशी के ठेके के साथ नगर निगम ने पहली बार फूल, प्रसाद तथा गंगाजली को इसमें शामिल किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी पुलिस की मदद लेकर अपने ठेकेदार की दुकानें खुलवाने में लगे हैं। इससे प्रभावित हो रहे कारोबारियों को ठेकेदार के लोग अपने आसपास से खदेड़ने में लगे हैं। ठेकेदार ने निर्धारित स्थलों पर फूल कम और प्रतिबंधित पालिीथीन व प्लास्टिक अधिक सजाया है। एनजीटी के आदेशों को धत्ता बताते हुए यह सब किया जा रहा है। नगर निगम के ठेकेदार गंगाघाटों पर पूरी तरह से छा गया है। अवैध फड़ लगाने वाले वेंडरों ने धीरे-धीरे ठेकेदार से समझौता करना शुरू कर दिया है और ठेकेदार की शर्तों पर फड़ लगाने लगे हैं। फूल-फरोशी का ठेकेदार भाजपा का दुलारा हो गया है। ठेका एक भाई के नाम है और सियासत में दूसरा भाई चमक रहा है। लघुु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा का आरोप है कि नगर निगम ने सारे नियमों की धज्जियां उड़ाकर फूलों के साथ प्रसाद और गंगाजली का ठेका दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जितना राजस्व हरकी पैड़ी के पांच स्थलों से मिलता उतना अब 23 स्थलों से मिलेगा। इस ठेेके से सैकड़ों की फड़ करोबारियों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है इसलिए वह आंदोलित हैं। इसके विपरीत मेयर मनोज गर्ग का कहना है कि कुछ लोगों की हफ्ता वसूली बंद हो गई है इसलिए वह परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें