हरिद्वार। जिले के नगर निकाय प्रमुख पदों पर नामांकन करने वाले 27 प्रत्याशियों की ओर से अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए गए, जबकि वार्ड पदों के 196 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र वापस लिए गए। अब जिले के 14 नगर निकाय प्रमुखों के लिए 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। 231 वार्ड सदस्यों के लिए 1147 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
हरिद्वार नगर निगम के 60 पदों पर नामांकन करने वाले 24 प्रत्याशियों की ओर से अपने नामांकन पत्र वापस लिए गए। इससे पार्षद के लिए 209 प्रत्याशी चुनावी दंगल में रह गए हैं। शिवालिक नगर पालिका से तीन नामांकन पत्र वापस लिए गए। 13 वार्ड के लिए 38 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।