फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिवालिकनगर में काटे 12 बिजली कनेक्शन, चार लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर अंतर्गत आने वाले शिवालिकनगर क्षेत्र में ऊर्जा निगम की टीम ने अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे। साथ ही राजस्व वसूली भी की गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता राव शाहबाज के नेतृत्व में ऊर्जा निगम की टीम ने अभियान के दौरान बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। 12 बिजली कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही करीब चार लाख रुपये की बकाया राशि की मौके पर ही वसूली की गई। जांच के दौरान एक मकान से बिजली चोरी होते हुए भी पकड़ी गई। अधिशासी अभियान रवि कुमार ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें