चंडीघाट स्थित काली मंदिर के पुजारियों और व्यवस्थापक समेत 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां आने जाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि इन लोगोें को कोरोना गायक जुबिन नौटियाल के पिता के संपर्क में आने से हुआ है।
मालूम हो कि जुबिन नौटियाल ने अपने एक अलबम का विमोचन मंदिर में करवाया था। उनके साथ उनके पिता रामशरण नौटियाल भी थे। बाद में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 19 अगस्त को काली मंदिर पहुंचकर 20 लोगों के सैंपल भरे थे। यहां कई लोगों का आना जाना रहा है। इनमें राज्यपाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, संघ के कई पदाधिकारी, एसएसपी, विधायक, उत्तर प्रदेश के मंत्री शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एसके झा ने कहा कि इनके संपर्क में आए लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए।