फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं की छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं की छात्रा लापता
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं की छात्रा लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। राजीव नगर गोविंदपुरी रानीपुर मोड़ निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि सोमवार की सुबह उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। स्कूल से दोपहर में छुट्टी होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चल पाया। एसएचओ प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है।
-
5230 रुपये की नकदी के साथ दो सटोरिये गिरफ्तार
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची व 5230 रुपये की नकदी बरामद हुई। जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शिवलोक कॉलोनी में ऑडियोटोरियम के पास बनी झोपड़ी के समीप से आरोपी अतुल वैश्य निवासी बदायूं हाल सफेद विल्डिंग संजय नगर टिबड़ी को सट्टा पर्चा, पेन व 2730 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, शिवलोक काॅलोनी में ऑडिटोरियम हाल के मैदान से विशेक कश्यप निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर को सटटा पर्चा, पेन, 2500 रुपये की नबदी के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

-
स्कूटी वापस न देने पर दी तहरीर

बहादराबाद। थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति युवक की स्कूटी लेकर फरार हो गया। वापस मांगने पर टाल-मटोल कर रहा है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिवकांत निवासी बहादराबाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 दिन पहले नेमपाल सिंह निवासी बिजनौर को स्कूटी दी थी। उसने दो से तीन में वापस देने का वादा किया था। आरोप है कि स्कूटी वापस मांगने पर वह बहाना बना रहा है। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें