ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार, शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर, उत्तरांचल पंजाबी महासभा हरिद्वार, श्री अग्रवाल सभा ज्वालापुर एवं रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल की ओर से संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर लगाया गया। गुरु नानक एकेडमी सेक्टर-2 भेल में आयोजित शिविर में 117 यूनिट रक्तदान हुआ। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह एवं हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव ललित नारायण मिश्रा ने भी रक्तदान किया।
ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार संयोजक अनिल अरोड़ा ने कहा कि ब्लड बैंकों में रक्त की कमी है। ब्लड बैंकों में रक्त की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सीओ सिटी और एचआरडीए के सचिव ने रक्तदान कर दूसरे अधिकारियों को भी प्रेरणा दी है। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। विधायक ने संस्था पदाधिकारियों के साथ मिलकर गुरु नानक एकेडमी के प्रांगण में पौधारोपण किया। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी में संस्थाओं ने मिलकर जनसेवा का कार्य किया है।
अग्रवाल सभा ज्वालापुर के अध्यक्ष नितिन मंगल एवं रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सभी संस्थाएं कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य करेंगी तो हर संकट से लड़ सकती हैं। इस मौके पर महामंत्री विक्की तनेजा, विक्रम गुलाटी, नितिन मंगल, मुदित मदान ओम प्रकाश विरमानी, शेखर सतीजा, तुषार गाबा, गौरव गोयल, विकास जैन, दीपक अरोड़ा, नारायण आहूजा, राहुल खुराना, अंकित नेगी, हन्नी कथूरिया, विशाल अनेजा, अनन्य अरोड़ा, प्रशस्त मित्तल, मयंक छाबड़ा, किशोर अरोड़ा मौजूद रहे।