ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
हरिद्वार तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के साथ बैनामा लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के शहीद होने पर तहसील में काम बंद रखकर शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने विश्वकर्मा गंगाघाट पर श्रद्धांजलि दी। इससे तहसील में रजिस्ट्री, वसीयत, शपथ पत्र आदि बनाने का कोई काम नहीं हो सका।
शुक्रवार को तहसील के अधिवक्ताओं, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता, टाइपिस्ट आदि ने तहसील में चैंबर के शटर डाउन कर शहर में जुलूस निकाला। तहसील से शुरू होकर जुलूस शंकर आश्रम चौक, चंद्राचार्य चौक से होते हुए विश्वकर्मा गंगा घाट पर पहुंचे। तहसील बार के अध्यक्ष आदेश कुमार जैन ने देश के सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमला का मुहंतोड़ जवाब केंद्र सरकार को देना चाहिए। संरक्षक पहल सिंह वर्मा और संदीप धीमान का कहना है कि पाकिस्तान को जब तक सबक नहीं सिखाया जाएगा, तब तक देश की जनता चैन की नींद नहीं सो सकेगी। जुलूस में राजकुमार उपाध्याय, वरनेश चौहान, मुनीष भटनागर, रमेश बंसल, महीपाल, वकील चंद जैन, प्रेम सिंह सैनी, विशाल ठाकुर, राजेश वर्मा, सुरेश बंसल, मयंक जैन, अनिल, नवीन बंसल, सुभाष चौधरी, वैभव कुमार, मुकेश गुप्ता, सतीश त्यागी, राजीव त्यागी आदि शामिल हुए।
बजरंग दल ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
हरिद्वार। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए कायराना हमले के विरोध में बजरंग दल ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रांत सह संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि हमले में शहीद हुए सैनिकों की मौत का बदला पूरे पाकिस्तान से लिया जाना चाहिए। बजरंग दल के जिला संयोजक नवीन तेश्वर ने शहीद सैनिकों के परिवार को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में प्रांत अखाड़ा प्रमुख सौरभ चौहान, रोहित चौधरी, बादल चौधरी, ललित बजरंगी, नितीश वालिया, अमित मुल्तानिया, अक्षय शर्मा, अंगद सक्सेना, अमित कुमार, अजय जोशी, संत कुमार, भजन, पवन, आदर्श, विपिन, साजन, सचिन, अक्षय, ऋषभ, जॉनी कोणार्क आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पहाड़ी महासभा ने दी श्रद्घांजलि
हरिद्वार। पहाड़ी महासभा हरिद्वार में आतंकवादी घटना की निंदा की और सप्तऋषि में गंगाघाट पर दीपदान कर शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्घांजलि दी। महासभा अध्यक्ष दिनेश चंद्र सकलानी, दीपक पंत, शिव सिंह, बीएस नेगी, मनोज जखमोला, मुकेश मनोडी, रविंद्र, वीणा भट्ट, राजेश जुगरान, सुरेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद, अनिल गिरि, मोहित, विक्रांत, नवीन तिवारी, स्वरूप पुरी, राकेश भास्कर, अमित, राजेंद्र आदि शामिल हुए।
पूर्व सैनिकों ने जताया आक्रोश
हरिद्वार। देवभूमि पूर्व सैनिक अर्द्धसैनिक कल्याण समिति हरिद्वार के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान की हरकत की कड़ी निंदा की। समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सकलानी ने कहा कि पाकिस्तान ने कायरता का परिचय देते हुए देश के जवानों की हत्या कर दी है। उन्होंने केंद से मांग उठाते हुए पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल एचएस शर्मा, चक्रधर बडोनी, योगेंद्र पुरोहित, बीडी बहुगुणा, बीएस शर्मा, जीपी यादव, छोटिया सिंह रावत, ओम प्रकाश थापा, जितेंद्र असवाल, प्रमोद, देवेंद्र, हीरा सिंह, राकेश चंद्र, गोपीचंद्र, डीके शर्मा, बीडी शर्मा, इंद्रमोहन रावत, राजेंद्र रावत, धान सिंह बिष्ट, मुकेश चंदोला, रामवतार शर्मा, पीबी बम्ब, एलएन शाह, कैलाश चंद्र शर्मा, पीके शर्मा आदि शामिल हुए।