फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों का अयोध्या कूच 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के आह्वान पर 21 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले पूजन में हरिद्वार के संत भी शामिल होंगे। हरिद्वार से भारत साधु समाज के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज के सानिध्य में करीब 200 संतों को जत्था 18 फरवरी को हरकी पैडी पर मां गंगा की पूजा के बाद आयोध्या के लिए कूच करेगा।
विज्ञापन

स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने संयुक्त बयान में बताया कि अब अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के मंदिर निर्माण के लिए भारत का समस्त संत समाज एकजुट हो चुका है। भारत की सर्वोत्तम संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि महाराज भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कई बार बैठक कर संतों के साथ चर्चा कर चुके हैं। स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि भगवान श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। उनका कहना है कि देश का समस्त संत समाज करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र माने जाने वाले भगवान श्रीराम लला के मंदिर निर्माण के लिए चिंतित है। उन्होंने कहा कि देश का कानून अपना काम कर रहा है और हम कानून का सम्मान करते हैं। लेकिन जो अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के मंदिर निर्माण में देरी हो रही है उससे देश के सभी धर्मगरु और धर्माचार्य चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें