फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज का बना बना गंदे पानी का तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। गोविंदपुरी स्थित एसएमजेएन पीजी कालेज का मैदान गंदे पानी के तालाब में तब्दील हो गया है। गंदगी से कालेज में बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है।
एसएमजेएन पीजी कालेज के मैदान से सीवर लाइन गुजर रही है। सीवर लाइन में लीकेज से कालेज के मैदान में गंदा पानी भर जाता है। बीते वर्ष अमृत योजना के तहत नई सीवर लाइन डालने के बाद उसे चालू नहीं करने से कालेज के मैदान में सीवर का पानी भरना जारी है। तत्कालीन मेयर और जिलाधिकारी से भी छात्रों ने समस्या का समाधान करने की मांग की थी। बावजूद इसके एक वर्ष बाद भी स्थिति जस सकी तस है। आलम ये है कि बरसात के बाद गंदा पानी छात्र- छात्राओं के लिए खतरा बना हुआ है। अब तो डेंगू ने भी शहर में दस्तक दे दी है। हालांकि नगर निगम जल्द समस्या के निदान की की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समस्या के बारे में जानकारी जुटाकर जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
- ललित नारायण मिश्रा, नगर आयुक्त


जिलाधिकारी और मेयर से मांग करने के बाद भी समाधान नहीं होने पर एक वर्ष बाद भी समस्या जस की तस है। कालेज में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। छात्रसंघ पुन: प्रशासन के समक्ष मांग उठाएगा।
- गौरव वर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें