फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..आज सफाई अभियान में जुटेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। कांवड़ मेला समाप्त हो गया है। अब शहरवासियों के सामने कांवड़ियों और मेला ठेकेदारों की ओर से छोड़ी गई गंदगी को साफ करने की चुनौती है। इसके लिए शनिवार को स्वयंसेवी संगठनों के साथ आम शहरी भी हाथ जुटाएंगे। नगर आयुुक्त ललित नारायण मिश्रा ने केआरएल को जगह-जगह एकत्रित कूड़े कचरे के ढेरों को उठाने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
शिवमूर्ति, ललतारौ, अपर रोड, हरकी पैड़ी तथा भीमगोड़ा तक मुख्य मार्ग और उससे सटे बाजारों से कांवड़ मेला का कूड़ा उठाया जा चुका है। नगर आयुक्त ने पंतद्वीप पार्किंग, रोडीबेलवाला पार्किंग, सर्वानंद पार्किंग, बैरागी कैंप पार्किंग, नीलाधारा पार्किंग व गड्ढा पार्किंग की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं करने पर संबंधित ठेकेदार और विभाग पर कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे से विशेष सफाई अभियान चलेगा। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश गुंज्याल ने सफाई अभियान के लिए सेनेटरी इंस्पेक्टरों को सफाई उपकरण तथा कूड़ा एकत्रित करने के लिए बैग वितरित कर दिए हैं।
विज्ञापन



आज इन क्षेत्र में चलेगा अभियान
हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, कश्यप घाट, लव-कुश घाट, मायादेवी प्रांगण, कोतवाली अपर रोड, सीसीआर, रोडी बेलवाला, विष्णुघाट, नाईघाट, जहान्वी मार्किट, संपूर्ण अपर पुल जटवाड़ा तक, सुभाषघाट, गऊघाट, निर्धन निकेतन से सूखी नदी, सप्तऋषि भारतमाता मंदिर, वीआईपी घाट से नीलधारा, चंडी चौक, सर्वानंद घाट, पंतद्वीप, पुल जटवाड़ा, प्रेमनगर आश्रम से आनंदमयी पुलिया, यादव घाट, विश्वकर्मा घाट, मोतीघाट, गुरुकुल कांगड़ी, नेशनल हाईवे, बिल्वकेश्वर से चंडी चौक, डामकोठी से शिवघाट, बैरागी कैंप, दक्ष मंदिर, सतीकुंड, व ज्ञान लोक कालोनी क्षेत्र।
विज्ञापन



अकेले ही जुटा सफाई करने
स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरिद्वार में एक साल से सफाई अभियान में जुटे नरेश गिरि अब कांवड़ मेला के बिखरे कचरे को एकत्रित कर नगर निगम के कूड़ेदान में भरने के लिए अकेले ही जुटे हैं। शुक्रवार को उसने भीमगोडा व खड़खड़ी क्षेत्र में जहां-तहां फैले पॉलिथीनयुक्त कचरे को अपने रेड़े में एकत्रित कर नगर निगम के कूड़ेदान में भरने का काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें