फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की लागत से बनेगा नगर निगम का नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार।
नगर निगम हरिद्वार के नए कार्यालय भवन का डिजायन तैयार हो चुका है। लगभग पांच करोड़ की लागत से नया भवन 20 हजार वर्ग फीट एरिया में बनेगा। नए कार्यालय भवन का शिलान्यास कराने के लिए नगर निगम प्रशासन को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से समय मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

नए भवन में भूमिगत वाहन पार्किंग की व्यवस्था के साथ फिलहाल दो तल का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की निकायों को भवनों के निर्माण के लिए बजट में पांच-पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने की घोषणा सिरे चढ़ने की स्थिति में इसका और विस्तार भी किया जा सकता है। इसमें आधुनिक सभागार के साथ ही एक ही छत के नीचे उसके सभी पटल (विभाग) होंगे। नया कार्यालय भवन भल्ला कालेज के निकट टाउन हाल के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी आवासीय परिसर में बनाया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद नगर निगम का नया भवन एक साल की अवधि में बन कर तैयार हो जाएगा। वर्तमान में जो सभागार है उसमें 30 पार्षदों की बैठने के भी व्यवस्था नहीं है जबकि विस्तार के बाद पार्षदों की संख्या 60 होने जा रही है। बोर्ड की बैठक के समय कम से कम पार्षदों के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था करनी होगी। आरईएस से नगर निगम का प्रभारी अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अनंत कुमार सैनी ने बताया कि कार्यालय भवन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया 20 मई तक पूरी कर ली जाएगी। बरसात से पहले हम आरसीसी पिलरों पर 20 हजार वर्गफीट का लेंटर डाल देंगे। इसके बाद लेंटर के नीचे ईंटों की चिनाई का काम बरसात में भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें