फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी व्यापारियों ने आईएसबीटी पर फसाया पेच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के फल सब्जी तथा गल्ला व्यापारियों ने शनिवार को मंडी परिसर में बैठक कर प्रदेश सरकार से ट्रांसपोर्ट नगर की 20 बीघा भूमि को मंडी समिति में समाहित करने की मांग का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर की इसी भूमि पर एचआरडीए की आईएसबीटी बनाने की योजना है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की 20 बीघा भूमि मंडी में समाहित करने का प्रस्ताव पूर्व में सरकार को भेजा गया था। तब शासन ने डीएम से आख्या मांगी थी। कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी पिछले साल 19 सितंबर को ट्रांसपोर्ट नगर की 20 बीघा जमीन मंडी समिति में समायोजित करने के प्रस्ताव को कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव कृषि विभाग को निर्देशित किया था। व्यापारियों का कहना है कि 20 बीघा भूमि को मंडी में समायोजित करने से ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार परवान चढ़ेगा। साथ ही मंडी में वेटिंग में चल रहे 380 लाइसेंस धारकों को नई दुकानें, कोल्ड स्टोर, किसानों की उपज को संग्रह करने के लिए गोदाम व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। सभा में व्यापारी नेता बिट्टू कश्यप, गुलफाम अली, तसलीम अहमद, राजकुमार गुप्ता, जयभगवान, विरेंद्र कुमार, धर्मपाल कश्यप, सदाकांत, लईक अहमद, जतिन अंसारी, यामीन अंसारी, रामवीर, विजयपाल, महमूद हसन, दिलशाद मंसूरी, आईआई खान, ओमप्रकाश भाटिया, राजकुमार, विकास कुमार, विजयपाल व चुन्नु आदि व्यापारियों ने भी भूमि मंडी में समाहित करने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें