फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल फैक्ट्रीकर्मी के इलाज को लेकर महिलाओं ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
सड़क हादसे में घायल महिला फैक्ट्रीकर्मी के इलाज को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। महिलाओं के हंगामे के बाद घायल महिला को दून अस्पताल रेफर कर दिया।
हरिपुरकलां निवासी माया देवी सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया गया। दून अस्पताल के डाक्टरों ने इलाज करने से मना किया तो परिजन माया को एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एक पैर काटना पड़ा। परिजनों के पास पैसा नहीं होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसकी छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ससुरालियों ने उसका साथ छोड़ दिया। मायके वाले ही उसका उपचार करा रहे हैं। हालत बिगड़ने पर मंगलवार की सुबह उसे जिला अस्पताल लाया गया। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी भाजपा महिला मोर्चे को दी। जिलाध्यक्ष रीता चमोली समेत तमाम महिलाएं अस्पताल पहुंच गई। महिलाओं ने ससुरालियों को मौके पर बुलाया । महिलाओं से ससुरालियों की उपेक्षा को लेकर जमकर खरीखोटी सुनाई। महिला मोर्चे की पदाधिकारियों ने सांसद एवं पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक को प्रकरण से अवगत कराते हुए सांसद निधि से मदद देने का आग्रह किया। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आश्वासन दिया है कि वे घायल महिला के इलाज में हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें