अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ने स्वामी विवेकानंद जयंती मनाते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करने का आह्वान किया।
शुक्रवार को समिति के कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. विशाल गर्ग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में देश की संस्कृति का प्रचार- प्रसार किया। कहा कि उनके विचारों की प्रासंगिकता आज भी है। उनके विचारों से प्रेरित होकर कई संस्थाएं असहायों की मदद कर रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन आर्य ने स्वामी विवेकानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अंकुर गोयल, नीरज मित्तल, राजेश गुप्ता, कमला जोशी, अन्नपूर्णा बधोनी, अनुज सिंह, ललित शर्मा, विनोद बृजवासी, सुरेश विशभनाई, शिवकुमार शर्मा, वीके गुप्ता, नेहा मलिक, नीरज मलिक आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर विष्णु गार्डन में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कांग्रेस प्रदेश सचिव जेपी पांडे के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मीरा रतूड़ी, सावित्री नेगी, सतीश जैन, रश्मि जोशी, मधु नौटियाल, डा. अमर सिंह, दिनेश धीमान, महेश गौड़ आदि शामिल हुए।
विवेकानंद जयंती पर किया 41 यूनिट रक्तदान
स्वामी विवेकानंद सरस्वती की जयंती पर रामकृष्ण मिशन अस्पताल में शिविर लगाकर रक्तदान किया। भारी ठंड के बावजूद 41 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में अस्पताल के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज, नरेंद्र महाराज, डा. शिवकुमार ने रक्तदाताओं को सर्वसमाज हित में किए गए नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया। शिविर में अनिल अरोड़ा, शेखर सतीजा, विशाल अनेजा, अनिल झांब, मनीष गुप्ता, डा. सितांशु पंडित आदि का सहयोग रहा।
युवाओं को समाज हित में कार्य करने को आह्वान
भाजपा युवा मोर्चा ने ने शिवालिकनगर कार्यालय पर युवा संकल्प दिवस मनाते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि युवाओं को एकजुट होकर पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर शामिल होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष आलोक चौहान ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्य करें। संचालन महामंत्री क्षितिज गौतम व अमित पाठक ने किया। इस मौके पर गुरुकुल कांगड़ी छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, अंकुर पालीवाल, पंकज चौहान, आदित्य गिरि, गोपाल, राहुल चौधरी, कैलाश भंडारी, भगत सिंह, हरीश सैनी, अशोक, दिनेश प्रजापति, विपिन चौहान, रेशु चौहान, वीर प्रताप सिंह आदि शामिल हुए।