फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पैरालिसिस पीड़ित व्यक्ति के खाते से 11.27 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक पैरालिसिस से पीड़ित व्यक्ति के बैंक खातों से 11.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर अवैध रूप से धन हस्तांतरित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित की देखभाल के लिए रखे व्यक्ति ने ही धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुलोचना निवासी विष्णु गार्डन कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति वेद प्रकाश वर्मा वर्ष 2023 में पैरालिसिस से पीड़ित हो गए थे। पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनकी देखभाल के लिए परिवार ने प्रमोद कुमार निवासी मल्ला गांव, उंचाकोटे, नैनीताल को वेतन पर रखा था। बताया गया कि प्रमोद कुमार वर्ष 2022 से अपनी बहन पार्वती और एक नाबालिग लड़की के साथ उनके घर में किराये पर रह रहा था।
आरोप है कि इसी दौरान प्रमोद कुमार ने धोखाधड़ी करते हुए वेद प्रकाश वर्मा के मोबाइल में बिना जानकारी के यूपीआई आईडी बना ली। इसके बाद उसने उनके दो बैंक खातों से अपने खाते में अवैध रूप से धनराशि ट्रांसफर कर ली। अब तक कुल करीब 11 लाख 27 हजार 312 रुपये की रकम हड़प ली गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के बेटे श्रीकांत वर्मा ने बैंक खातों की जांच के दौरान संदिग्ध लेनदेन की जानकारी अपनी मां को दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें