फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: करंट की चपेट में आकर फैक्ट्रीकर्मी की मौत

Sun, 12 May 2019 11:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में करंट लगने से फिरोजाबाद (उत्तरप्रदेश) के युवक की मौत हो गई। घटना सिडकुल के सेक्टर दो में आरएसपीएल कंपनी की है। मूल रूप से गांव विढाल फिरोजाबाद यूपी निवासी रोहित (28) पुत्र गिरिश चंद्र कंपनी में मशीन ऑपरेटन के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन


रोजाना की तरह शनिवार को भी वह मशीन पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान मशीन में अचानक दौड़े करंट से वह दूर जा गिरा। सहकर्मी उसे लेकर आनन फानन में एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर एसओ देवराज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि मृतक सुभाषनगर ज्वालापुर में किराये पर रहता था। उसके परिजन को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें