फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेश नगर में चार मंजिला भवन किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को कनखल के संदेश नगर में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अवैध रूप से निर्माणाधीन चार मंजिला भवन को सील कर दिया है।
सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि सील किया गया निर्माण अवैध होने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है। क्षेत्र के अवर अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 15 फीट चौड़ा और 45 फीट लंबाई की जगह पर भूतल और प्रथम तल का एचआरडीए से मानचित्र राजकुमारी के नाम स्वीकृत था। लेकिन स्वीकृत मानचित्र के विपरीत चार मंजिला निर्माण कराया गया है। मानचित्र के विपरीत अवैध निर्माण को रोकने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन चोरी छिपे निर्माण चलता रहा। मंगलवार को सचिव के आदेश पर अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा, अवर अभियंता उमापति भट्ट और बलराम के साथ प्राधिकरण की सीलिंग टीम ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

वीसी के आदेश को भी दिखाया ठेंगा
एचआरडीए के वीसी आलोक कुमार पांडेय के अवैध निर्माणों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश को भी उनके अधीनस्थों ने ठेंगा दिखा रहे हैं। वीसी ने पुरानी रानीपुर मोड़ पर किए जा रहे एक अवैध निर्माण को रुकवाने का आदेश दिया था। लेकिन, उनके आदेश के बाद भी निर्माण नहीं रोका गया है।
विज्ञापन

वीसी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध निर्माण के विरूद्ध सचिव कार्रवाई करते हैैं, उन्हीं को कहा गया था। इस पर सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अवर अभियंता को निर्माण रुकवाने को निर्देशित कर दिया था। वीसी के आदेश से पहले सचिव ने स्वयं रानीपुर मोड़ के निर्माण को देखा था और रोकने के लिए कहा था। इसके बावजूद राजनीतिक संरक्षण वाले लोग पूरे सिस्टम को ठेंगा दिखाकर मनमानी कर रहे हैं। सचिव ने बताया वह ऋषिकेश में हैं और हरिद्वार लौटकर पूरी स्थिति की जानकारी लेकर कार्रवाई कराएंगे। इसी प्रकार भट्टा कालोनी में अवैध निर्माण को सील करने और शंभु आश्रम भूपतवाला की सील तोड़ने वालों के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज कराने के सचिव के दावे भी खोखले साबित हो गए हैं।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें