फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार डिपो को जल्द पांच बसें मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
uttarakhand roadways
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम को अनुबंध की 25 नई बसें मिलने जा रही हैं। इनमें से हरिद्वार डिपो के बेड़े में पांच बसें शामिल होने की उम्मीद है। ये बसें मिलने के बाद हरिद्वार डिपो में बसों की संख्या 77 से बढ़कर 82 हो जाएंगी। बसों के बढ़ने से हरिद्वार डिपो से यात्रियों को यातायात में सुविधा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हरिद्वार डिपो में इस समय 77 बसें हैं। इनमें 66 बसें सरकारी और 11 बसें अनुबंधित हैं। हाल में ही अनुबंध की दो बसों का संचालन रोका गया है। इससे अब हरिद्वार डिपो में बसों की संख्या 77 रह गई है। अब शासन पंजाब की एक एजेंसी के माध्यम से 25 बसों को अनुबंध कर मंगवा रहा है। इन 25 बसों में से हरिद्वार डिपो को पांच बसें मिलेंगी। पांच बसों के मिलने से हरिद्वार डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 82 हो जाएगी। वहीं यात्रियों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। यात्रियों को हरिद्वार बस अड्डे से बस मिल सकेगी। हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक एसएस चौहान ने बताया कि उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने में बसें मिल जाएंगी। बसें मिलने के बाद ही उनके रूट आदि तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें