फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने भाजपा विधायक का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

भगवान हनुमान पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में बजरंग दल ने रविवार को कनखल भाजपा के विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद पुतला दहन किया। साथ ही दल ने विभिन्न आरोप लगाते हुए भाजपा के विधायक बुक्कल नवाब के खिलाफ कनखल थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

रविवार को बजरंग दल के सैंकड़ों कार्यकर्ता कनखल पहुंचे। सभी ने भाजपा के विधायक पर भगवान हनुमान पर अभद्र टिप्पणी करने, हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का अरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि भाजपा विधायक लंबे समय से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए भगवान हनुमान पर टिप्पणी कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने ऐसे नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो बजरंग दल भाजपा के विरोध में आंदोलन करने पर बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रांत अखाडा प्रमुख सौरभ चौहान, जिला संयोजक नवीन तेश्वर, जिवेंद्र तोमर, रोहित शास्त्री, ललित बजरंगी, अंगद सक्सेना, निशांत, लक्ष्मण कटारिया, विपिन कश्यप, साजन, सूरज, गुलशन शर्मा, प्रशांत प्रजापति, अमित कमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें