फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई का परीक्षा परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) से संबंद्ध हरिद्वार के दो स्कूलों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आने पर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के साथ अभिभावकों को दिया।
हरिद्वार में सीआईएससीई बोर्ड से संबद्ध दून कैंब्रिज पब्लिक स्कूल और स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल कनखल हैं। सोमवार को जारी परीक्षा परिणाम में दून कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल में अमित चौहान ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इसके साथ ही यश गौतम ने 89.5 प्रतिशत, अंश पांडे ने 87.8 प्रतिशत, प्रखर शर्मा ने 87.4 प्रतिशत, वंशराज ने 85.8 प्रतिशत, हर्षिता ने 85 प्रतिशत, विशाल ने 84 प्रतिशत, आस्था ने 76 प्रतिशत, स्वाति ने 74 प्रतिशत और प्रतीक ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल कनखल में हाईस्कूल में करन गंगवार ने 92.5 प्रतिशत, सार्थक श्रीवास्तव ने 89.33 प्रतिशत और इशिका नामदेव ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के साथ गुरुजनों को श्रेय दिया है। परीक्षा परिणाम आने पर छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई दी और गुरुजनों के साथ अभिभावकों ने उज्जवल भविष्य की कामना की।


इंटरमीडिएट में इन्होंने मारी बाजी
स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में साइंस वर्ग में संजना विश्वकर्मा ने 93.8 प्रतिशत, अमीशा अरोरा ने 92.4 प्रतिशत और अर्पण अग्रवाल ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स वर्ग में मानवी अग्रवाल ने 82.2 प्रतिशत, सत्यमपुरी ने 80.6 प्रतिशत और नेहा अग्रवाल ने 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
दून कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट में साइंस वर्ग में मंथन शर्मा ने 84 प्रतिशत, राधारानी ने 79.2 प्रतिशत, कनिष्का कोहली को 78 प्रतिशत, शुभम पिलावाली ने 75.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स ग्रुप में सौरभ सिंह गैगोला ने 74.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।


इंजीनियर बनना चाहते हैं मंथन शर्मा
दून कैंब्रिज पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट में साइंस वर्ग में मंथन शर्मा ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए स्कूल टॉप किया है। वह अब इंजीनियरिंग में भविष्य बनाना चाहते हैं। ज्वालापुर गोलद्वारा श्रीराम गली निवासी मंथन शर्मा ने बताया कि उन्होंने यह मुकाम ट्यूशन और स्कूली पढ़ाई के बल पर हासिल किया है।

सौरभ सिंह का लक्ष्य है सीए बनना
दून कैंब्रिज पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट में कॉमर्स ग्रुप में सौरभ सिंह गैगोला ने 74.5 प्रतिशत अंकों के साथ अपने वर्ग में टॉप किया है। सौरभ सीए बनना चाहते हैं। हालांकि फिलहाल वह स्नातक में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई जारी रखेंगे।


क्लीनिक साइकोलॉजी में करियर बनान चाहती है संजना
स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में साइंस वर्ग में संजना विश्वकर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए हरिद्वार शहर के स्कूलों में टॉप किया है। शारदा नगर निवासी संजय विश्वकर्मा की पुत्री संजना विश्वकर्मा क्लीनिक साइकोलॉजी की पढ़ाई पढ़ना चाहती हैं। इसके लिए दिल्ली और बैंगलौर यूनिवर्सिटी में आवेदन किया है। संजना का कहना है कि मानसिक तनाव झेल रहे लोगों का इलाज करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव होने से अनेक रोग पैदा हो जाते हैं। वह इस फील्ड में जाकर अपने करियर बनाना चाहती है।
विज्ञापन


कॉमर्स से जुड़े क्षेत्र में जाना चाहती है मानवी
स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में कॉमर्स वर्ग में मानवी अग्रवाल ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए अपने वर्ग में टॉप किया है। मानवी कॉमर्स से जुड़े फील्ड में आगे बढ़ने के लिए फिलहाल स्नातक विषयों से पढ़ाई करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें