फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.बेहद हंगामी होगी गंगा सभा की बजट बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरकी पैडी की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगासभा की बजट बैठक मंगलवार को होगी। कार्यकाल की आखिरी बजट बैठक होने से इसमें भारी उठापटक के आसार हैं। सभा के दोनों खेमों ने सोमवार को बैठक के लिए दो होटलों में मंत्रणा की।
सभा के चुनाव इस बार दिसंबर में होने वाले हैं। मंगलवार को सभा की आखिरी बजट बैठक में दोनों गुटों के बीच शक्ति प्रदर्शन के आसार हैं। वर्तमान सत्तारूढ़ मिश्रा खेमे तथा अशोक त्रिपाठी खेमे ने पिछले तीन दिनों में कई बैठकें की है। सोमवार को भी दोनों गुटों की घंटों तक बैठक चलती रही। गंगा सभा का पंचांग भारी गल्तियां भी हंगामें की वजह बन सकती है।सभा के संस्थापक महामना मदनमोहन मालवीय की जन्म तिथि पंचांग में नहीं है। हर महीने आने वाली संक्रांतियों का भी विवरण नहीं दिया गया है। पूर्व प्रचार मंत्री गोविंद शास्त्री ने बताया कि इसे लेकर त्रिपाठी खेमा विरोध करेगा। वीरेंद्र कीर्तिपाल का तीसरा खेमा अनेक बिंदुओं पर वर्तमान सत्तारूढ़ खेमे को घेरने वाला है। हाल ही में आयोजित सम्मान समारोह पर 20 लाख का खर्च करने का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा ने दो वर्ष पहले अपने संस्थापक पंडित मदनमोहन मालवीय को याद करते हुए सभा का शताब्दी समारोह मनाया था। इस समारोह को लेकर भी अनेक सवाल उठाए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता सभापति कृष्ण कुमार और संचालन महामंत्री करेंगे। बैठक में करीब 700 सभासदों में से अधिकांश के भाग लेने के आसार हैं। यह बैठक मंगलवार देर शाम तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें