फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआीपी घाट पर आज लेंगे संन्यास दीक्षु शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
विज्ञापन

हरिद्वार के वीआईपी घाट पर बाबा रामदेव के 88 संन्यास दीक्षु रविवार को गंगा मैया की शपथ ग्रहण करेंगे। पतंजली के ऋषि यज्ञ स्थल पर सवेरे चतुर्वेद पारायण यज्ञ का समापन होगा। यह यज्ञ पांच दिनों से चल रहा है। देवताओं, ऋषियों, सूर्य और अग्नि की साक्षी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। वीआईपी घाट पर पहुंचे से पूर्व नव दीक्षु नगर में शोभा यात्रा भी निकालेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पतंजलि के ऋषि ग्राम में 21 मार्च को 88 संन्यास दीक्षुओं का दीक्षा समारोह प्रारंभ हुआ था। ये दीक्षु उन एक हजार उत्तराधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें बाबा 2050 तक दीक्षित करेंगे। इनमें विद्वान युवा और विद्वान विदूषियां भी शामिल है। सभी उच्च प्राप्त हैं अज्ञैर रामदेव की दीक्षा पंक्ति में शामिल हुए हैं। प्रथम चरण में 88 युवा विद्वानों को दीक्षा प्रदान की गई है। 2050 के बाद जब कुल एक हजार दीक्षित संन्यासी तैयार हो जाएंगे तब उनमें से किसी एक को बाबा रामदेव अपना उत्तराधिकारी घोषित करेंगे। तब तक दीक्षित संन्यासियों को ज्ञान विस्तार के अनेक आयोजनों में देशाटन के लिए भेजा जाएगा। चारों वेदों की पूर्ण आहूति का कार्यक्रम सवेरे 6 से 8 बजे तक पतंजलि के ऋषि ग्राम में चलेगा। इसी बीच संन्यास दीक्षा का मुख्य अंग विरजा होम पूरा किया जाएगा। सभी ब्रह्मचारियों और ब्रह्मचारिणियों का मुंडन संस्कार संपन्न कराया जाएगा। वहां से प्रात: 8.30 बजे वीआईपी घाट के लिए नव दीक्षु प्रस्थान करेंगे। संन्यास दीक्षुओं की शोभा यात्रा मेन रोड से वीआईपी घाट तक निकाली जाएगी। इस यात्रा में दीक्षितों के परिजन भी शामिल होंगे। वीआईपी घािट पहुंचने पर सभी दीक्षितों का सिर पर पुरुष सुक्त मंत्रों से 108 बार अभिषेक किया जाएगा। वहीं संन्यास संकल्प भी लिया जाएगा। शिखा सूत्र एवं यज्ञोपवीत सहित जलांजली लेकर जल में विसर्जन किया जाएगा। यह समारोह दस बसे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। शपथ लेकर नव संन्यासी पतंजलि योगपीठ को वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें