फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दौरान आज होगी प्रशासन के दमखम की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

अभी तक धीमी गति से चल रही लोकसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रशासन के दमखम की परीक्षा सोमवार को होगी। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक, कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार कई दावेदार नामांकन करेंगे। दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के साथ भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिला प्रशासन और पुलिस ने भी जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए 18 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अभी तक केवल बसपा के अंतरिक्ष सैनी, यूकेडी (डी) के त्रिबिरेंद्र सिंह रावत और निर्दलीय शीशपाल ने ही पर्चा दाखिल किया है, जबकि काफी संख्या में लोगों ने नामांकनपत्र प्राप्त किए थे। इसलिए अभी तक रोशनाबाद में चुनाव की खास चहल पहल नहीं देखी गई। सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि ने बताया कि सुबह करीब दस बजे हरकी पैड़ी पर गंगा में पूजा करने के बाद प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक जुलूस के साथ प्रेम नगर आश्रम पहुंचेंगे, जहां जनसभा का आयोजन किया गया है। जिलेभर के कार्यकर्ता प्रेमनगर आश्रम में एकत्र होंगे और यहां से नामांकन के लिए रोशनाबाद पहुंचेंगे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अंबरीष कुमार भी गंगा पूजन करने के बाद रोशनाबाद पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। अंबरीष कुमार के साथ भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके अलावा फुरकान अली सहित कई लोगों के नामांकन को पहुंचने की संभावना है। भीड़ उमड़ने की संभावनाओं को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत और एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा के प्रभाव प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सघन चेकिंग के बाद ही प्रत्याशी सहित केवल पांच लोगों को नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में जाने दिया जाएगा। इस दौरान शस्त्र सहित किसी भी तरह की प्रतिबंधित सामग्री के लाए जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने सभी से सहयोग की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें