फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी से डरें नहीं इलाज कराएं : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय के सभागार में संगोष्ठी की। इसमें टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) को साध्य रोग बताया गया। वक्ताओं ने सभी को टीबी से बचाव के टिप्स दिए और टीबी से डरे बिना समय पर इलाज कराने की अपील की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपी चौहान ने कहा कि अज्ञानता और अंधविश्वास के कारण मरीज घबरा जाते हैं और टीबी को महामारी समझ लेते हैं, लेकिन लोगों को यह समझना होगा कि टीबी असाध्य नहीं बल्कि साध्य रोग है। मरीज को टीबी के संक्रमण से बचने के उपाय और इलाज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी में टीबी का सफल और पक्का इलाज है। इसकी औषधियां शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही संक्रमण को भी समाप्त करती हैं। जिलाध्यक्ष डा. मीनाक्षी ने कहा कि टीबी से बचने के लिए जीवनशैली में सुधार के साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करना जरूरी है। खांसते समय मुंह पर हाथ या रुमाल रखना चाहिए। नशे से दूर रहना चाहिए। संचालन जिला महामंत्री डा. राकेश कुमार किया। डॉ. एमटी अंसारी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. संदीप पाल, डॉ. विक्रम सिंह चौहान, डॉ. आफाक अली, डॉ. अमरपाल अग्रवाल, डॉ. बीबी कुमार, डॉ. लक्ष्मी कुशवाहा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें