फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगाओं को मिलेगा डिप्टी जेलर बनने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। सूबे की जेलों में खाली चल रहे डिप्टी जेलर के पद अब वाहिनी/आईआरबी से भरे जाएंगे। वाहिनी/आईआरबी में तैनात एसआई/प्लाटून कमांडर को डिप्टी जेलर के पद पर प्रतिनियुक्ति भेजने की एक्सरसाइज पूरी कर ली गई है। बाकायदा इच्छुक आवेदकों के नाम का प्रस्ताव दस दिन के अंदर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। यह पहला मौका होगा जब पुलिस महकमे से डिप्टी जेलर पद पर प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था लागू होने जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में कुल 11 जेलें है। राज्य गठन के बाद से ही डिप्टी जेलर के पद पर भर्ती नहीं हुई है। यूपी कैडर के ही डिप्टी जेलर अभी तक प्रदेश में अपनी सेवाएं देते रहे हैं, लेकिन उनके यूपी के लिए रिलीव होने के बाद डिप्टी जेलर के अधिकांश पद रिक्त चल रहे हैं। प्रदेश की जेलों में डिप्टी जेलर के कुल 45 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इसके सापेक्ष तैनात महज पांच या छह जेल में डिप्टी जेलर तैनात है। पूरी जेल का बोझ जेलर और जेल अधीक्षक के कंधों पर ही है। लिहाजा डिप्टी जेलर के पद पर कार्य करने के लिए मौका अब दारोगाओं को दिया जा रहा है। आईजी मुख्यालय जीएस मर्तोलिया को वाहिनी एवं आईआरबी के सेनानायकों को डिप्टी जेलर के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए जाने के इच्छुक दारोगाओं के नाम भेजने के लिए पत्राचार किया है। यदि ऐसा होता है तो पुलिस महकमा जेलों में भी अपनी सेवाएं देगा।
इतनी हैं जेल
हरिद्वार, चमोली, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, सितारगंज में सेंट्रल एवं खुली जेल, रुड़की, हल्द्वानी और देहरादून
ये है व्यवस्था
हरिद्वार, जेल महकमा पूरी तरह से ही अलग है। प्रदेश बनने के बाद जैसे डिप्टी जेलर के पदों पर भर्ती नहीं हुई है ठीक वैसे ही प्रमोशन की प्रक्रिया भी लंबित है। डिप्टी जेलर के पद जेल में तैनात हेड वार्डन को प्रमोशन देकर भी भरे जा सकते हैं, लेकिन इस तरह की व्यवस्था नहीं की गई। यदि प्रतिनियुक्ति पर पुलिस से दारोगा आ भी जाते हैं तब उनके वापस अपने मूल पद पर वापस जाने का सवाल खड़ा ही रहेगा, ऐसे में या तो डिप्टी जेलर के पद पर भर्ती की जाए या फिर कुछ पद प्रमोशन से भरे जाए। जेल महकमे से इस तरह का प्रस्ताव आया था। इसलिए उस प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए सभी वाहिनी एवं आईआरबी से प्रतिनियुक्ति पर जाने के इच्छुक दारोगाओं के नाम मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीएस मर्तोलिया, आईजी पुलिस मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें