फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ ने हमेशा समाज जागरण की बात की : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय सेवक संघ ने हमेशा समाज के जागरण का काम किया है। देश में जब भी किसी प्रकार की आपदा आई है तो संघ हमेशा सेवा भाव से अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहता है। साथ ही संघ सभी को सेवा के लिए प्रेरणा भी देता है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को प्रेमनगर आश्रम में आरएसएस के सेवा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सेवा संगम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में विभिन्न प्रकार की परिस्थितियां विद्यमान हैं और समाज की इन परिस्थितियों के अनुसार सेवा की आवश्यकता भी है। उन्होंने कहा कि अच्छे व्यक्ति और संस्कार से समाज की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में समाजसेवियों की नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म की कमी है, हमें यह सोचना होगा कि कैसे तकनीक को सेवा से जोड़ा जा सकता है। सीएसआर फंड से विकासखंडों में जरूरत के अनुरूप उत्पादन, रोजगार के साधन उपलब्ध कराने आदि के लिए क्या काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर ब्रह्मचारी कैलाशानंद ने कहा कि आरएसएस ने देश के गांव गांव में सेवा की है। भगवान केवल सेवा के आधीन है। सेवा सर्वांगीण विकास के लिए की जानी चाहिए। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महंत रुपेंद्र प्रकाश ने कहा कि हमें संघ के सभी सेवा कार्यों से प्रेरणा लेकर देश के उत्थान के लिए कार्य करना सुनिश्चित करना चाहिए। इस मौके पर दिव्यप्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुहासराव हिरेमठ, पवन कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत, क्षेत्र सेवा प्रमुख गंगाराम, प्रांत सह सेवा प्रमुख सुरेश सुयाल, प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, उत्तराखंड उत्थान परिषद के अध्यक्ष प्रेम, विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री भुवन, प्रदेश निरीक्षक डा. विजय पाल, मातृ मंडल के क्षेत्रीय मंत्री रीता गोयल, प्रांत संगठन मंत्री भगवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें