फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल फांक रहा डीआईजी का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट का तबादला देहरादून करने का डीआईजी अजय रौतेला का आदेश एसएसपी कार्यालय में धूल फांक रहा है। कई दिन गुजरने के बाद भी कोतवाली प्रभारी को रिलीव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों आबकारी विभाग की टीम ने गोविंदपुर दादूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया था। आबकारी टीम के हत्थे चढ़े शराब तस्कर राजा ने तब पुलिस के संरक्षण में फैक्ट्री का संचालन करने की जानकारी दी थी। कुछ दिन बाद शराब तस्कर राजा फिर उस वक्त सुर्खियों में आया जब उसकी शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार एवं एक मीडियाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस पर आबकारी महकमे ने पूरे प्रदेश में हड़ताल कर दी थी। आबकारी आयुक्त से वार्ता के बाद एक माह में मामले का निस्तारण करने के आश्वासन पर आबकारी कर्मचारी काम पर लौटे थे। इधर, मुकदमे की जांच टिहरी जनपद में ट्रांसफर कर दी गई थी। जिलाधिकारी एवं डीआईजी रेंज भी अपने- अपने स्तर से जांच में जुटे है। इधर, अचानक ही डीआईजी ने कोतवाली रानीपुर के प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट को देहरादून संबद्ध करने के आदेश दिए थे, लेकिन कई दिन बाद भी इंस्पेक्टर उसी कोतवाली में ही तैनात है। डीआईजी के आदेश पर एसएसपी ने संज्ञान तक नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें