फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व जमा न करने पर आठ खनन पट्टे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने राजस्व जमा न करने पर लक्सर क्षेत्र में चल रहे आठ खनन के पट्टे निरस्त कर दिए। पिछले दिनों भी डीएम ने 16 पट्टे निरस्त किए थे।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी ने इन सभी पट्टों के संबंध में संज्ञान लिया। सामने आया कि खनन पट्टाधारक राजस्व ही जमा नहीं कर रहे है। जबकि कई बार उन्हें राजस्व जमा करने का मौका भी दिया गया। राजस्व जमा न करने पर जिलाधिकारी दीपक रावत का पारा चढ़ गया। जिलाधिकारी ने तत्काल आठ खनन पट्टों को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि खनन पट्टों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारी से खनन पट्टों का भौतिक निरीक्षण भी कराया जाएगा, ताकि अवैध खनन की जानकारी मिल सके। यदि अवैध खनन की बात सामने आती है तो उसी हिसाब से राजस्व की वसूली पट्टा धारक से की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन को लेकर पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें