फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... 22 बार कहने के बाद भी लीकेज ठीक नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ता अधिकारियों से परेशान हैं। आरोप है कि अधिकारी समस्या सुनने और उनका समाधान करना तो दूर फोन तक नहीं उठाते।
भाजपा नेता एवं नगर निगम के पूर्व पार्षद अनिल मिश्रा बुधवार को अधिकारियों के रवैये से इतने गुस्से में थे कि सुबह ही उन्होंने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से शिकायत की। उन्होंने शहरी विकास मंत्री को बताया कि सप्तऋषि क्षेत्र में सड़क पर पाइप लाइन में लीकेज होने से पानी बह रहा है। वह लीकेज को ठीक कराने के लिए 22 बार जल संस्थान व जल निगम को कह चुके हैं। बावजूद इसके लीकेज ठीक नहीं की गई। नगर आयुक्त तो फोन तक नहीं उठाते।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बारिश में भारतमाता मंदिर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें मौके बुलाया। उन्होंने देखा कि वहां सड़क धंस रही है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने समस्या से अवगत कराने के लिए नगर आयुक्त को फोन किया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इस पर अनिल मिश्रा ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से शिकायत की । मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी भी अधिकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता की उपेक्षा नहीं करने दी जाएगी। उन्हें कार्यकर्ताओं की सुननी होगी और जनसमस्याओं का समाधान करना होगा। नगर आयुुक्त को भी वह निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें