फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजहित के लिए सौंपा अंतिम यात्रा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास जी तीसरी पातशाही की सेविका स्व. बलवीर कौर की याद में उनके परिवार की ओर से बुधवार को अंतिम शव यात्रा वाहन उत्तरांचल पंजाबी महासभा ज्वालापुर को जनहित के लिए सौंपा गया।
ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार शाम उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी सरदार गजन सिंह कालरा और गुरप्रीत सिंह कालरा ने टाटा 709 अंतिम शव यात्रा वाहन की चाबी महासभा के पदाधिकारियों को सौंपी। सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने कहा पंजाबी समाज हमेशा से समाज सेवा के लिए अग्रणी रहा है। सरदार गजन सिंह कालरा की प्रेरणा समाज के लोगो मे सेवा के प्रति नवचेतना जागृत करेगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, गजन सिंह कालरा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, जिलाध्यक्ष अमर कुमार, जगदीश पाहवा, आढ़त एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र माटा, पार्षद रवि धींगड़ा, प्रवीण कुमार, श्रीराम आहूजा, करण मल्होत्रा, परमानंद पोपली, अनिल कुमार, श्रीराम अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, विकास गर्ग, राजकुमार, हरीश सेठी, जगपाल अरोड़ा, ब्रजमोहन, सुभाष मेहता, गीता प्रकाश भाटिया, राजन सेठी, हरीश अनेजा, संजय अरोड़ा, प्रदीप सेठी, राज ओबरॉय, अनिल खुराना, गुलशन भाटिया, निशु माटा और कमल तनेजा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें