फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 फीटलंबी तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

Wed, 27 Jul 2016 11:39 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
110 फीट लंबी कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा में शिवभक्त आस्था के साथ राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत नजर आ रहे हैं। बम-बम भोले के जयघोष के साथ ही भारत माता का भी जयघोष किया जा रहा है। लाखों शिव भक्त कांवड़ों पर भारत माता का मानचित्र और तिरंगा लगाकर अपनी गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। बुधवार को धर्मनगरी में 101 फीट लंबा और 12 फीट ऊंचा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा।  
विज्ञापन

बुधवार की सुबह कांवड़ मेले में आस्था के साथ राष्ट्र प्रेम का एक अनुपम दृश्य देखने को मिला। 30 शिव भक्त कांवड़ियों का समूह को 101 फिट लंबी और 12 फिट ऊंची तिरंगा कांवड़ को हाईवे से ले जाते देख हर कोई रुक रहा था। लोग इस कांवड को देखते ही सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर इसके फोटो खींचने लगते। इस तिरंगा कांवड़ को मेरठ मलियान के रहने वाले कांवड़िए का एक समूह लेकर चल  रहा है। पांच ट्रालियों की मदद से 101 फिट तिरंगे को एक साथ जोड़ा गया है। जिसमें सबसे आगे भगवान भोलेनाथ की प्रतिभा को स्थापित करते हुए उनके ऊपर भारत माता का मानचित्र को सजाया गया है।  देवेंद्र, मोनू कुमार, राम निवास, अर्जुन सिंह, अरविंद कुमार, रजनीश, गौरव, दीपक, प्रमोद, मनीष, मुकुल आदि शिव भक्तों ने बताया कि तिरंगा शिव कांवड़ को तैयार करने में करीब 1.5 लाख रुपये का खर्च आया। इन लोगों का कहना है कि इसका मकसद लोगों में देशभक्ति जागृत करना है। एक अगस्त को ओघड़नाथ के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें