गंगोत्री मंदिर के कपाट दीपावली के अगले रोज अन्नकूट के पावन पर्व पर चार नवंबर को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
नवरात्र के समापन पर गंगोत्री धाम में आयोजित अनुष्ठान में तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग से मंदिर के कपाट बंद होने का मुहूर्त निकाला।
पढें, 18 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट
अन्नकूट पर्व पर शुभ बेला प्रात: 9:30 बजे
मंदिर समिति के अध्यक्ष भागेश्वर प्रसाद सेमवाल ने बताया कि चार नवंबर को अन्नकूट पर्व पर शुभ बेला प्रात: 9:30 बजे से 11 बजे तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
पूर्वाह्न 11 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर गंगा जी की भोगमूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा के लिए रवाना किया जाएगा। शीतकाल में तीर्थ पुरोहितों के गांव मुखबा में ही गंगा जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की व्यवस्था रहेगी।
इस मौके पर मंदिर समिति के संयोजक हिमाचल प्रसाद सेमवाल, कोषाध्यक्ष रजनी कांत सेमवाल, विद्या प्रसाद सेमवाल, कमलेश्वर प्रसाद सेमवाल, कुलदीप सेमवाल मौजूद थे।