फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आग का विकराल रूप, झुलसकर छह लोगों की मौत

Mon, 02 May 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आग
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश के जंगलों में शनिवार दोपहर तक आग धधकती रही। इस आग में जहां अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं कई झुलसकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन


उधर, देहरादून के मोहब्बेवाला स्थित राजेश टेलर की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सारा सामना खाक हो गया। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। उत्तराखंड के जंगलों में लगातार लग रही आग से मौसम में गर्मी का एहसास हो रहा है। इतना ही नहीं इन इलाकों में आसमान में फैली धुंध से आग के भीषण रूप का अंदाजा लगाया जा सकता है।

डोईवाला में लच्छीवाला रेंज के दुधली में लगातार चार दिनों आग लग रही है, वन विभाग की टीम द्वारा इस आग को रोज बुझाया जा रहा है, लेकिन जंगल में फिर आग लग रही है। शनिवार को भी इस क्षेत्र में आग धधकी। जिसे बुझाने में टीम लगी है। शनिवार को राजाजी पार्क के बेरीवाड़ा रेंज और गौहरी रेंज में पार्क के कर्मचारी आग पर काबू पाने में लगे रहे।
विज्ञापन


ऋषिकेश में नीलकंठ के पास कुनाऊ 9 बीन नदी के आसपास के जंगलों में अभी भी आग लगी हुई। नरेंद्र नगर वन प्रभाग की शिवपुरी रेंज के अंतर्गत आगराखाल के आसपास नौदुकाटल कक्ष संख्या 5 में भी जंगल धधक रहे हैं। मनसा देवी मंदिर के आसपास के जंगलों में कुछ जगह आग सुलग रही है, लेकिन स्थित फिलहाल नियंत्रण में है।

शनिवार सुबह तक रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन जिले में धनपुर और खांकरा रेंज के जंगल अभी भी जल रहे हैं। पौड़ी में खीर्सू मोटर मार्ग और पोखरी मोटर मार्ग सहित कई जगहों पर जंगल सुलग रहे हैं, जिससे आसमान में धुंध छाई हुई है। पौड़ी में आग पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है।

ऋषिकेश में आबादी तक पहुंची आग

- फोटो : amarujala
​ऋषिकेश में यमकेश्वर विकास खंड के जंगलों में आग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले पांच दिनों से सुलग रहे मणिकूट पर्वत के जंगलों की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि नीलकंठ क्षेत्र में मलेल गांव से सटा जंगल धधक उठा।

आग इतनी भयानक थी कि लपटें आबादी तक पहुंचने लगीं। पुलिस को आग की भीषण लपटों पर काबू पाने के लिए तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। दावानल से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, जानमाल की र्कोई क्षति नहीं हुई।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मलेल गांव से सटे जंगल से धुआं निकलने लगा। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें गांव तक पहुंचने लगीं, जिससे भय के मारे अफरातफरी का माहौल हो गया।

सूचना पर लक्ष्मणझूला थाना पुलिस आग बुझाने के उपकरण के साथ मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। विकराल हो चुकी आग को बुझाने में पुलिस को तीन घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि जंगल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। समय रहते आग पर काबू पाने से हादसा टल गया।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों को छकाती रही आग

- फोटो : Bureau
शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर झाड़ी और जंगलों में एक के बाद एक आग की सूचना से दमकल कर्मी दौड़ धूप करते रहे। बताया जा रहा है कि सुबह चीला बैराज मार्ग पर कुनाऊं गांव के पास जंगल में आग लग गई।

दमकल कर्मी वहां से आग बुझाने के बाद फायर स्टेशन पहुंचे, तभी सूचना मिली कि खैरी खुर्द में निर्मल आई इंस्टीट्यूट के पास झाड़ियां धधक रही हैं। तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने राहत बचाव किया। इसी बीच छिद्दरवाला में मार्ग किनारे सूखी झाड़ी में आग लग गई। हालत यह रही कि छिटपुट आगजनी की सूचना पर दमकल सुबह से शाम तक भागते रहे।

लच्छीवाला में नहीं थम रही आग
लच्छीवाला रेंज के जंगलों में आग थमने का नाम नहीं ले रही है। दूधली और लक्ष्मण सिद्ध चौकी के दुलहनी के समीप जंगल में शुक्रवार को भी आग से पेड़-पौधे झुलसते रहे। दिनभर रेंज की फायर टीम आग बुझाने में जुटी रही। रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। कुछ एक स्थानों पर लगी आग को भी जल्द बुझा दिया जाएगा।

उधर, रायवाला संवाददाता के अनुसार रायवाला गांव स्थित मक्खन फार्म रिहायशी क्षेत्र में झाड़ियों में शुक्रवार दोपहर में आग लग गई। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

वहीं, कई दिनों से राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार रेंज से शुरू हुई आग पर मोतीचूर रेंज में बीते दिवस काबू पा लिया गया। अलबत्ता बीते चार दिनों से लगी आग के कारण क्षेत्र में धुुआं अभी भी लोगों को परेशान कर रहा है। रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी ने बताया कि फिलहाल जंगल के किसी भी हिस्से में आग नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें