फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना बेचने आए किसान का शव यार्ड में मिला

Fri, 18 Mar 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लक्सर
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शुगर मिल में गन्ना बेचने आए एक किसान का शव वाहन यार्ड में पड़ा मिला। आनन-फानन में मिल प्रबंधन ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों एवं पुलिस को दी और शव पोस्टमार्टम करने भेजा। 
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया प्रबंधन किसान की मौत गन्ने के किसी वाहन के नीचे आने के कारण मान रही है। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

जगपाल चौहान पुत्र हरिराम (47) निवासी बहालपुरी बृहस्पतिवार शाम घर से लक्सर शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना डालने निकला था। रात तीन बजे लक्सर बाजार चौकी पुलिस को जगपाल की मिल परिसर में मौत की सूचना मिली। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया पुलिस को शव:
पुलिस के पहुंचने से पहले मिल में बहालपुरी से ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई थी। उपस्थित किसानों ने जगपाल के परिजनों को मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। 

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई। हालांकि अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन प्रथम दृष्टया जगपाल के शरीर पर चोटों के निशान के आधार पर पुलिस का मानना है कि यार्ड में काफी ट्रैक्टर होने के कारण जगपाल अपना ट्रैक्टर लगाने के बाद उसके नीचे सो गया होगा।

 रास्ता साफ होने पर किसी अन्य व्यक्ति ने उसे न देखते हुए उसके ट्रैक्टर को रास्ते से हटाने का प्रयास करते हुए आगे किया होगा। जिसके कारण ट्राली के नीचे आने से जगपाल की मौत हो गई होगी।

जगपाल के पेट के ऊपर ट्राली के टायर गुजरने के निशान हैं। लक्सर बाजार चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिल का अस्थाई कर्मी भी था:
लक्सर शुगर मिल के जीएम अजय खंडेलवाला ने बताया कि जगपाल चौहान मिल का अस्थाई कर्मचारी था। लेकिन वह रात को ड्यूटी पर नहीं आया था। वह मिल परिसर में केवल गन्ना डालने पहुंचा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें