फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में दी जा रही टैबलेट से शिक्षा

Tue, 10 May 2016 04:04 PM IST
सतीश जोशी/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
टैबलेट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों में ब्लैक बोर्ड के बजाय टैबलेट के माध्यम से पढ़ाई होना आम बात है, लेकिन अब सरकारी स्कूल कुलेठी में भी टैबलेट से कक्षा तीन से आठवीं तक बच्चों की पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन


यहां हिमालय वाटर सर्विस विकास और पर्यावरण संरक्षण समिति (हिमवत्स) संस्था की ओर से गोद लिए गए प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल कुलेठी में अभिनव पहल के तौर पर टैबलेट के माध्यम से पढ़ाई हो रही है। विज्ञान संसाधन केंद्र में नौ स्वयंसेवक अनुदेशक 24 टैबलेट के माध्यम से 101 छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं।

हिमवत्स संस्था के सचिव डॉ. जीबी बिष्ट का कहना है कि डिजिटल इंडिया के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जरूरी है कि प्रारंभिक शिक्षा में बच्चे टैबलेट, इंटरनेट के उपयोग, क्षमता से परिचित हो सकें। संस्था की ओर से जिले में गोद लिए गए स्कूलों में इस वर्ष से टैबलेट के माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए इंग्लैंड से आए गेस्ट टीचर्स ने संस्था के अनुदेशकों को टैबलेट के जरिए पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया है। कक्षा में अनुदेशक अपने विषय के अनुसार ही डाउनलोड किए गए सॉफ्टवेयर के अनुरूप पढ़ाते हैं। संस्था के स्वयंसेवक अनुदेशक मुक्तेश पचौली, पूजा खाती का कहना है कि टैबलेट द्वारा पढ़ाना एक नया, उत्तम अनुभव है।

इससे छात्रों को ऑडियो, वीडियो, चित्र, ज्ञानवर्धक खेलों के माध्यम से अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय को ऐनीमेशन के माध्यम से सीखना नया अनुभव मिलता है। इससे बच्चों का मन पढ़ाई के प्रति आकर्षित होता है। यही नहीं विभिन्न प्रकार के विषय हिंदी शब्दकोष, अंग्रेजी शब्दकोष, विज्ञान, गणित, संगीत, कला आदि विषयों के बारे में एक ही समय में ज्ञान प्राप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें