आपदा के चार माह बाद एक बार फिर केदारनाथ में शवों के मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। केदारनाथ में मंगलवार को मलबे से विभिन्न स्थानों पर आठ शव बरामद हुए हैं।
541 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं
अब तक केदारघाटी में आपदा में मारे गए 541 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। बरामद शवों का पुलिस द्वारा दाह संस्कार करवा दिया गया है।
पढ़ें, सेना के 'जवानों' को ऐसे ठग रही सरकार
केदारनाथ धाम में इन दिनों जल प्रलय के कारण स्थानीय लोगों के व्यापारिक व निजी प्रस्थानों में भरे मलबे को हटाया जा रहा है। मलबा हटाने के कार्य में मंगलवार को केदारनाथ मंदिर के आस-पास स्थित भवनों से आठ लोगों के शव बरामद हुए।
पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'
एसपी बरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि काफी समय से मलबे में दबे होने के कारण शव पूरी तरह से खराब हो गए थे। जिनका धाम में ही दाह संस्कार करवा दिया गया है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...