फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान हथेली पर रखकर जाएं हेमकुंड साहिब

Mon, 16 Sep 2013 11:18 AM IST
अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ आपदा के बाद से थमी हेमकुंड साहिब यात्रा को 21 सितंबर से फिर शुरू करने का ऐलान कर दिया गया है।
विज्ञापन


बहुत जल्द हेमकुंड साहिब मार्ग पर जो बोले सो निहाल के नारे गूंजने लगेंगे। लेकिन तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब पहुंचने के लिए काफी दुश्वारी का सामना करना पड़ेगा। आस्था पथ कई स्थानों पर टूटा-फूटा है। तीर्थयात्रियों के लिए इस पथ को पार करना किसी अग्निपथ से कम नहीं होगा।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ के बाद हेमकुंड जाने का रास्ता साफ

गोविंदघाट से गुरुद्वारे तक जाने वाली सड़क 16/17 जून के जलप्रलय में बह गई थी। यह अभी तक इंच भर भी नहीं बनाई जा सकी है। इसलिए यहां गुरुद्वारे के कारसेवकों द्वारा पैदल आवाजाही के लिए पगडंडी बनाई गई है। लेकिन इसमें हल्की बारिश में भी फिसलन हो रही है। अगर आप हेमकुंड जाने की सोच रहे हैं तो आपको जान हथेली पर रखकर जाना होगा।
विज्ञापन


ये हैं चुनौतियां
ऋषिकेश से गोविंदघाट तक हाईवे कई स्थानों पर खराब
गौचर के समीप कमेड़ा में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन
मैठाणा में भू-धंसाव के चलते हाईवे दयनीय स्थिति में

पढ़ें, अब ट्रेन से पहुंचेगे केदारनाथ

पागल नाला में बडे़-बडे़ बोल्डर हाईवे पर अटके हुए
पाताल गंगा में सक्रिय हुआ नया भूस्खलन जोन
पैनी मोड़ और हेलंग में भी हाईवे ऊबड़-खाबड़

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें