फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा फैक्ट्री में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 10 महिलाओं सहित 17 झुलसे

Thu, 21 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा

सार

  •  झबरेड़ा के लाठरदेवा हुण की एक फैक्ट्री में हुआ धमाका
  •  झुलसे कर्मचारी रुड़की के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
  •  गंभीर हालत में महिला समेत तीन हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
ब्लास्ट में झुलसे लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र लाठरदेवा हुण की एक दवा फैक्ट्री में बृहस्पतिवार की सुबह एलपीजी सिलेंडर फट गया। जोरदार धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। जिसमें 10 महिलाओं समेत 17 कर्मचारी झुलस गए। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते झुलसे कर्मचारियों को रुड़की के दो प्राइवेट हॉस्टिपल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसी महिला समेत तीन कर्मचारियों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। डीएम समेत पुलिस प्रशासन के आला अफसरों ने फैक्ट्री का मुआयना कर अग्रिकांड का जायजा लिया।

टेबलेट बनाने के लिए उबालने का काम के दौरान हुअा हादसा
झबरेड़ा के लाठरदेवा हुण में दवाई बनाने वाली प्रोग्रेसिव लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। बृहस्पतिवार की सुबह फैक्ट्री के मेडिकल ग्रेमवेज प्लांट में दवाई बनाने के बाद बचे माल से दोबारा टेबलेट बनाने के लिए उबालने का काम चल रहा था। 
विज्ञापन


करीब 11 बजे अचानक एलपीजी सिलेंडर फट गया। जोरदार धमाका होने के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। 10 महिलाओं समेत 17 कर्मचारी झुलस गए।  झुलसे कर्मचारियों को बमुश्किल फैक्ट्री से बाहर निकालते हुए रुड़की भेजा गया। 
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से पीड़ित हुए परेशान

ब्लास्ट में झुलसे लोग - फोटो : amar ujala
रुड़की फायर स्टेशन समेत जिले भर से दमकल की गाड़ियां फैक्ट्री की आग बुझाने के लिए भेजी गई। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल देखते हुए पीड़ितों को देव नर्सिंग होम और भगवती नर्सिंग में भर्ती कराया गया। 70 फीसदी से ज्यादा झुलस चुके मनोज, विकास व नूतन को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। 

वहीं दमकल टीमों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीएम हरबंश सिंह चुघ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल, सीओ मंगलौर प्रताप सिंह चौहान समेत अधिकारियों ने फैक्ट्री पहुंचकर अग्रिकांड की जानकारी ली। 

अग्रिकांड में झुलसे सभी कर्मचारी ठेकेदार की मार्फत अस्थाई रूप में कंपनी में काम करते थे। प्रशासन व दमकल विभाग अग्रिकांड की जांच में जुटा है। फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे परिजनों व ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दी। 

वहीं फैक्ट्री के जीएम सुरेश कुमार का कहना है कि संभवत: गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर फटा है। झुलसे कर्मचारियों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें