त्यूनी क्षेत्र में गांव की एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर पंचायत ने फैसला कर डाला। पंचायत ने युवक को जो सजा सुनाई वह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचायत ने आरोपी के सिर के बाल कटवाने के साथ ही उसे पांच जूते मरवाए। यह प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है।
गांव के एक युवक ने यहीं की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। मामला सामने आया तो बिरादरी की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में लोगों ने दोनों पक्षों की बात सुनी।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत ने आरोपी युवक को गंजा कर और उसे जूतों की माला पहनाई तथा पांच जूते मारने की सजा दी गई। हालांकि प्रधान समेत कोई भी ग्रामीण इस तरह की किसी घटना ने इनकार रहे हैं। पुलिस का भी कहना है कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं।