फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार कार की टक्कर से महिला घायल

Fri, 18 Mar 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
घायल - फोटो : दुर्घटना
विज्ञापन
स्थानीय रोटरी चौक पर एक तेजरफ्तार कार ने राहगीर महिला को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। घायल महिला को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद त्यूडी निवासी सुरेश कुमारी (50) अपने काम से ऊना आई हुई थीं कि इसी दौरान एक तेजरफ्तार कार ने रोटरी चौक पर उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है। हादसे में महिला की टांग फ्रेक्चर हुई है। उधर, ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कार चालक की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें