फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः NGO के साथ काम करने के नाम पर दो करोड़ ठगी

Mon, 02 May 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीओ में साथ काम करने के नाम पर देहरादून में दो करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर एक अन्य मामले में जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने जालसाजी में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बीते एक हफ्ते में अब तक ठगी और जालसाजी के बड़े छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 

विजय पार्क निवासी अभिषेक शर्मा ने विनोद उनियाल निवासी दून ट्रिपल गार्ड आईटी पार्क धौरण खास राजपुर के खिलाफ थाना राजपुर में करीब सवा दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मामले में करीब दो माह पहले अभिषेक ने एसएसपी से इस बाबत शिकायत भी की थी।
विज्ञापन


अभिषेक के अनुसार वह एक एनजीओ चलाता था। इसी दौरान वर्ष 2014 में उसकी जान पहचान दूसरे एनजीओ (यूनाईटेड नेशन डेवलेपमेंट) संचालक विनोद उनियाल से हुई। विनोद ने उससे कहा कि दोनों साथ में काम करें तो अच्छी रकम कमा सकते हैं।

अभिषेक ने समय-समय पर उसे 2.15 करोड़ की रकम अदा की पर विनोद ने न तो कभी उसे किसी तरह का लाभ पहुंचाया और न रकम वापस की। अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आरोपित विनोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डॉ लथूरा की जमीन फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी

धोखा - फोटो : demo pic
पीड़ित डॉक्टर एमसी लूथरा निवासी चकराता रोड ने पुलिस को बताया कि उनकी मौजा ढाकपट्टी में आधे एकड़ से ज्यादा जमीन है। डा. लूथरा भूमि पर अस्पताल बनवाने की तैयारी में थे। इसी बीच उन्हें पता चला कि जमीन पर किसी और का कब्जा है।

पड़ताल करने पर मालूम चला कि किसी चन्द्रकांत व तारिक ने जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन किसी दूसरे से बेच दी है। आईजी गढ़वाल ने एसआईटी से जांच करवा आरोप को सही पाया। जिसके बाद एसएसपी डॉ सदानंद दाते के निर्देश पर राजपुर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार लोन के नाम पर बैंक से हड़पे 17 लाख
फर्जी दस्तावेज के सहारे एक युवक ने भारतीय स्टेट बैक शाखा कैंट से कार लोन के नाम पर करीब 17 लाख रुपये हड़प लिये। वादी विजय भूषण पांडे अधिकृत पैनल अधिवक्ता भारतीय स्टेट बैंक की ओर से कैंट थाना में लिखित तहरीर दी गयी।

रविवार को बैंक के तत्कालीन फील्ड ऑफिसर जगदीश नागपाल की निशानदेही पर आरोपी रविंद्र सिंह राणा पुत्र जयकरण राणा निवासी गंगोत्री विहार रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजीव नाम से फर्जी दस्तावेज जमाकर बैंक से फर्जी तरीके से लोन लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें