फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की जगह परीक्षा देने बैठा भतीजा, हुआ गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रक्षा विभाग में चाचा की नौकरी लगवाने का सपना देखने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अपने चाचा के नाम से बने प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो लगाकर एमईएस की परीक्षा दे रहा था। लैफ्टिनेंट कर्नल ने कैंट थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


रविवार को मनोरंजन दास (लैफ्टिनेंट कर्नल रिक्रूटिंग नोडल ऑफिसर फॉर, कमाण्डर वर्क्स इन्जीनियर) ने पुलिस को बताया कि केन्द्रीय विद्यालय वीरपुर गढ़ीकैन्ट में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) की परीक्षा चल रही थी।

उम्र से कुछ कम प्रतीत हुआ अभ्यर्थी
इस दौरान एक अभ्यर्थी अपनी उम्र से कुछ कम प्रतीत हुआ। जांच करने पर पाया गया कि प्रवेश पत्र पर फोटो तो उसी की ही लगी थी पर नाम उसका नहीं था। सख्ती से पूछताछ में अभ्यर्थी ने अपना जूर्म कबूल किया। 
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा विक्रम सिंह के नाम पर परीक्षा दे रहा था। आरोपित की उम्र करीब 16 वर्ष है। जो कि मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें