फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज बनाकर नौकरी पाई, मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने के मामले में रायपुर थाने में लखनऊ के सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शासन के आदेश पर कराई गई जांच में आरोप की पुष्टि के बाद यह अभियोग पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन


उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के रिकार्ड कीपर सोहन सिंह रावत की तरफ से रायपुर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी पद से सेवानिवृत्त पाने वाले अहमद आदिल सिद्दीकी  निवासी शहादतगंज लखनऊ वक्फ बोर्ड में नौकरी हासिल की। 
विज्ञापन


आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर पूर्ण वेतन की नौकरी प्राप्त कर ली, जबकि नियमानुसार पूर्ण वेतन की नौकरी नहीं मिल सकती।

शासन के आदेश पर इस मामले की जांच एडीएम प्रताप शाह द्वारा की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें