फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सुस्ती पर चढ़ा सीओ का पारा

Thu, 28 Apr 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
फरियादियों को लेकर पुलिस की सुस्ती देखकर सीओ मंगलौर का पारा चढ़ गया। उन्होंने भगवानपुर पुलिस को जमकर फटकार लगाई। साथ ही भविष्य के लिए कार्यप्रणाली सुधारने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन


मंगलौर सीओ प्रताप सिंह चौहान बृहस्पतिवार को भगवानपुर थाने पहुंचे। इन दिनों एसओ सूर्यभूषण नेगी छुट्टी पर चल रहे हैं। सीओ ने करीब दो घंटे थाने की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और पाया कि फरियादी मदद के लिए इधर से उधर घूम रहे हैं। मगर कोई उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं हैं। कुछ फरियादियों ने सीओ से मिलकर अपनी फरियाद सुनाई।

फरियादियों ने सीओ को बताया कि सिपाही आपस में गप्पे लड़ाने और मोबाइल पर व्यस्त हैं, मगर उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई फरियादियों की ऐसी ही शिकायत सुनकर सीओ ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को बुलाया और जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने सिपाहियों को हिदायत दी कि थाने में आने वाले हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाए। प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। सीओ की फटकार के बाद थाने में सुबह से बैठे कुछ फरियादियों की समस्या सुनी गई।

सीओ को पानी तक नहीं पूछा
एसओ की गैरमौजूदगी में थाने में क्या बदहाली होती है, इसकी बानगी खुद सीओ पर गुजरी। सीओ प्रताप सिंह चौहान करीब दो घंटे भगवानपुर थाने में मौजूद रहे, मगर उनको पानी तक के लिए नहीं पूछा गया। इस बात पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को फरियादियों के सामने ही फटकारा। इसके बाद नाराज सीओ थाने से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें