फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबदरी पहुंच सीएम रावत ने टेका माथा, लगाई घोषणाओं की झड़ी

Mon, 16 May 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत रावत सोमवार को आदिबदरी धाम पहुंचे। यहां पहुंचकर सीएम ने आदिबदरी में जाकर पूजा-अर्चना की। धाम में पूजा के बाद सीएम ने कई घोषणाएं कीं जिसमें मंदिर समिति को दो लाख रुपये प्रतिवर्ष देने, आदिबदरी में एसडीएम की तैनाती तथा मिनी स्टेडियम बनवाना प्रमुख हैं।
विज्ञापन


सोमवार लगभग डेढ़ बजे के करीब सीएम हरीश रावत पंचबद्रियों में से एक आदिबदरी पहुंचे। भलसों हेलीपैड पर उतरते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊ और फूल-माला के साथ सीएम का स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने आदिबदरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजा करने के बाद सीएम आदिबदरी में चल रहे नोठा-कौथिग मेले के समापन समारोह में भाग लेने पहुंचे। गौरतलब है कि क्षेत्र में पहली बार कोई सीएम पहुंचा है। जिसे लोकर स्थानीय निव‌ासियों में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम ने की बड़ी घोषणाएं, देखिए क्या मिला

सीएम का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। - फोटो : AmarUjala
जैसा कि क्षेत्र में पहली बार किसी सीएम के पहुंचने से स्थानीय निवासियों को बड़ी आशाएं थी तो हरीश रावत ने भी लोगों को निराश नहीं किया।

सीएम ने आदिबदरी में एसडीएम की तैनाती का एलान किया। गौरतलब है‌ कि अभी तक आदिबदरी तहसील में तहसीलदार स्तर का अधिकारी बैठता था। लोगों सालों से क्षेत्र में एसडीएम का पद सृजित किए जाने की मांग कर रहे थे।

रावत ने आदिबदरी मंदिर समिति को 2 लाख रुपये की राशि प्रतिवर्ष देने का एलान किया। वहीं आदिबदरी क्षेत्र में एक मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। साथ ही सीएम ने क्षेत्र में सड़के बनाने का भी एलान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें