भिलंगना के नैलचामी में बादल फटने की खबर है। इससे दर्जनों घर टूट गए हैं। इसके साथ ही सैकडों नाली जमीन बह गई।
भारी तबाही की खबर
गुरुवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे नैलचामी में बादल फटा और सभी लोग अपने घरों के बाहर आ गए। बादल फटने से यहां के तीन गांव ठेला, थाती और पुंडोली में भारी तबाही होने की खबर है।
पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
ठेला और थाती में लगभग तीन सौ परिवार हैं। इस तबाही के बाद अब इन हजारों लोगों पर जान का खतरा मंडराने लगा है।
राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्व
कर्णप्रयाग में गुरुवार को रात भर बारिश होती रही, जिससे लोग परेशान रहे। पिंडर नदी के जलस्तर में भी बढोत्तरी हो रही है। आईटीबीपी से कमेड़ा के बीच भारी भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्व हो गया। जिससे आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है।
नगरासू में स्थानीय लोग बीआरओ को मलबा साफ नहीं करने दे रहे हैं। इससे आवसीय मकान के लिए संकट पैदा हो गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पर्यटन मंत्री अमृता रावत और आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य पिंडरघाटी का दौरा करेंगे।
मूसलाधार बारिश से दहश्ात
गोपेश्वर में बृहस्पतिवार की रात को फिर से मूसलाधार बारिश हुई, इस बारिश से यहां के लोगों में दहशत फैल गई है। बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पाताल गंगा, पागल नाला और कमेड़ा में अवरुद्ध हो गया है। तेफना के पास चट्टान टूटने से नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग अवरुद्घ हो गया है। कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग अवरुद्ध होने से पोखरी का संपर्क टूट गया है।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें