फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन पॉक्स की चपेट में आया कुंजाग्रांट गांव, एक की मौत

Fri, 15 Apr 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून, विकासनगर

सार

 
  • एक किशोर की हो चुकी है मौत, 10 अन्य बच्चों में मिले लक्षण
  • 30 से अधिक बच्चे स्कैबिज और बुखार से मिले ग्रसित
  • डीएम के निर्देश पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उपचार किया शुरू
  • लापरवाही पर जान लेवा साबित होता है चिकन पॉक्स
विज्ञापन
चिकन पॉक्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंजाग्रांट गांव में चिकन पॉक्स फैला से हुआ है। चिकन पॉक्स से एक किशोर की मौत हो चुकी है। लगातार फैल रही बीमारी से लोग भयभीत हैं। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों की टीम ने गांव जाकर बीमार बच्चों का इलाज किया। 10 बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण पाए गए। जिनका टीम ने उपचार किया और उन्हें दवाएं भी दी। साथ ही 30 से अधिक बच्चे स्कैबिज और बुखार से भी ग्रसित मिले। जिनका टीम ने उपचार भी किया। 
विज्ञापन


चिकन पॉक्स से दो दिन पूर्व आलिम (12) पुत्र असलम की मौत हो गई थी। वहीं, आफताब(17), आबाद(15), सलामत(7), रजा(14), शमी (12), बिलो(2), करीम(18),  भूरा(10), शहवाज (17), रिया (12) समेत दस बच्चे चिकन पॉक्स की चपेट में है। आसपास के गांवों में भी इसी तरह के लक्षण देखे गए हैं। 

ग्रामीणों का आरोप, नहीं पहुंची डॉक्टरों की टीम
जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी भी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी डॉक्टरों की टीम गांव नहीं पहुंची है। जिस पर नेगी ने फोन पर इसकी जानकारी जिलाधिकारी डॉ. रविनाथ रमन को दी। 
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर शाम करीब तीन बजे डॉक्टरों की टीम आनन-फानन में गांव पहुंची और उपचार शुरू किया। टीम में डॉ. संजीव कुमार और उनके सहायक राकेश और रंजीत शामिल रहे।

इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो चिकन पॉक्स होगा जानलेवा

इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि लापरवाही करने पर चिकन पॉक्स जानलेवा साबित होता है। इसमें शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं।  यह एक संक्रामक बीमारी है। लेकिन, गांव में हालात सामान्य हैं। डरने वाली कोई बात नहीं है।

साफ-सफाई रखने पर यह बीमारी पांच से छह दिन के भीतर स्वत: ही समाप्त हो जाती है। सावधानी के तौर पर संक्रमित व्यक्ति के लिए नीम के पत्तों का बिछावन बिछाए। शरीर में पड़े दाने सूखने पर उसमें नारियल का तेल लगाए और धूप में न निकले। उन्होंने लोगों से साफ सफाई रखने की भी अपील की।

कुंजा ग्रांट में चिकन पॉक्स के मामले सामने आने के तुरंत बाद चिकित्सकों की टीम मौके पर भेज दी गई है। चिकित्सकों ने बताया कि काफी संख्या में लोग प्रभावित हैं। लेकिन उन सभी को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। ऐसे मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक होता है। 

डा. सुशील अग्रवाल, सीएमओ, देहरादून
विज्ञापन

चिकन पॉक्स के मरीजों का होगा मुफ्त उपचार 

डॉक्टर - फोटो : demo
कुंजाग्रांट में चिकन पॉक्स का प्रकोप बढ़ने के बाद महंत इंदिरेश अस्पताल की टीम मदद के लिए आगे आई है। अस्पताल की ओर से आज प्रभावित गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

जांच के बाद अस्पताल की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी। बृहस्पतिवार को अस्पताल के अपर चिकित्साधीक्षक डॉ. वीके बिहारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से कुंजाग्रांट में चिकन पॉक्स के प्रकोप की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह फैसला लिया है।

शुक्रवार सुबह अस्पताल के चिकित्सकों और सहायक स्टाफ की टीम गांव में पहुंचेगी। मरीजों की मदद के लिए एक एंबुलेंस भी भेजी जाएगी। शिविर में चिह्नित किए जाने वाले मरीजों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया जाएगा और उनका निशुल्क उपचार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें